संभल, मई 14 -- शहर के बाल विद्या मंदिर सकूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल की छात्रा खुशी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉप-10 सूची में स्थान बनाया और स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा अशफिया खान ने 93 प्रतिशत, श्रद्धा शर्मा ने 93.8 प्रतिशत, परिधि खन्ना ने 92 प्रतिशत, फातिमा जहरा और कार्तिकेय रस्तोगी ने 92.4 प्रतिशत, कृष्णा गर्ग ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं मोहम्मद अबू तुरब ने 89 प्रतिशत और मोहम्मद सामून ने 88.6 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार...