बुलंदशहर, फरवरी 16 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षाओं का जिले में आज से बिगुल बज जाएगा। जिले की सातों तहसीलों में 27 केंद्र बनाए गए हैं और इन पर 20,500 से अधिक परीक्षार्थी केंद्रों पर पंजीकृत हैं। सुबह 10:30 से परीक्षा शुरू होगी और परीक्षार्थियों को केंद्रों पर 9:30 बजे तक पहुंचना होगा। सीबीसई ने परीक्षा को लेकर पूरी गाइड लाइन जारी कर दी है। केंद्रों पर पुलिस बल भी लगाया गया है, जो निगरानी करेगा। करीब पांच सचल दल केंद्रों के लिए बनाए गए हैं जो परीक्षाओं के बीच में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखेंगे। सीबीएसई के जिला नोडल अधिकारी व रैनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि परीक्षार्थियों को केंद्र पर परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। सुबह दस बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प...