रांची, जनवरी 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए स्किल एजुकेश' (कौशल शिक्षा) को और अधिक प्रभावी बनाने जा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में 5 जनवरी को देशभर के विभिन्न राज्यों में शिक्षकों के लिए एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम (ओरिएंटेशन प्रोग्राम) आयोजित किया जाएगा। यह ऑफलाइन प्रशिक्षण एनसीईआरटी की कौशल बोध गतिविधि पुस्तकों पर आधारित होगा, ताकि शिक्षक छात्रों को व्यावहारिक और कौशल-आधारित शिक्षा प्रदान कर सकें। 9 प्रोजेक्ट और 270 घंटे का होगा पाठ्यक्रम स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देना नई शिक्षा नीति- 2020 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके तहत छात्रों को 3 साल के भीतर कुल 9 प्रोजेक्ट (लगभग 270 घंटे) पूरे करने होंगे। प्रत्येक सप्ताह कम से कम दो पीरियड स्किल एजुकेशन के...