मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- मिर्जापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) का बुधवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। बोर्ड ने अपने छात्रों पर अंकों की जमकर बारिश की। परीक्षा में होनहारों ने अपनी प्रतिभा और मेधा के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। जिले के आमघाट हुरुआ स्थित सनबीम के समर गिरि ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले का टॉपर बनने में सफल रहे। वहीं, दूसरे स्थान पर 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ वर्धमान स्कूल के ध्रुव यादव दूसरे नंबर के टॉपर रहे। लायंस स्कूल के वेदांत जैन 97.8 दिव्या सिंह 97.2 प्रतिशत, सेंट जेवियर की पंखुड़ी अग्रवाल 97.2 प्रतिशत, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के गार्गी राज सिंह 97.2 प्रतिशत, सनबीम नरायनपुर के आयुष सिंह 97.2 प्रतिशत, वर्धमान के प्रियम सिंह 97 प्रतिशत अंकों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किय...