रांची, अगस्त 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई ने शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए नई पहल शुरू की है। बोर्ड ने पहली बार 2026-27 सत्र के लिए निष्ठा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया है।

निष्ठा पाठ्यक्रम का उद्देश्य निष्ठा पाठ्यक्रम के जरिए शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को नई शिक्षण तकनीकों, बेहतर कक्षा प्रबंधन और प्रभावी शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना है। निष्ठा पाठ्यक्रमों का पहला चरण अक्तूबर तक चलेगा।

पंजीकरण की प्रक्रिया श्रेणी दो के तहत इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से निष्ठा एफएलएन और निष्ठा ईसीसी कोर्स प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ानेवाले शक्षकों के लिए है। इसके लिए 31 अगस्त तक पंजीकरण करना होगा और कोर्स 15 सितंबर तक पूरा करना होगा। इसके अगले भ...