सीबीआरआई में बहु-अक्षीय इंटरैक्टिव परीक्षण सुविधा का शुभारंभ
रुडकी, अगस्त 28 -- रुड़की, संवाददाता । भूकंपरोधी निर्माण प्रौद्योगिकियों को मजबूत करने की दिशा में सीबीआरआई रुड़की में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राष्ट्रीय भूकंप अभियांत्रिकी परीक्षण सुविधा (एनईईटीएफ) के तहत विकसित बहु-अक्षीय परीक्षण (एमएटी) सुविधा का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन सीएसआईआर की महानिदेशक एवं डीएसआईआर की सचिव डॉ. एन कलैसेल्वी ने किया। इस दौरान सीबीआरआई के निदेशक प्रो. आर. प्रदीप कुमार मौजूद रहे। सीबीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. चंचल सोनकर ने मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अजय चौरसिया के मार्गदर्शन में इस सुविधा को विकसित किया है। यह भारत में संरचनात्मक अवयवों के लिए अपनी तरह की पहली बहु-अक्षीय इंटरैक्टिव लोडिंग परीक्षण सुविधा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.