सीबीआरआई में आपदा प्रबंधन पर कौशल विकास कार्यक्रम संपन्न
रुडकी, जून 10 -- रुड़की, संवाददाता। सीबीआरआई में आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, शमन रणनीतियों तथा आपदा-रोधी अवसंरचना के प्रति जागरूकता और तकनीकी समझ विकसित करना था। संस्थान के निदेशक प्रो. आर प्रदीप कुमार के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. नीरज जैन तथा डॉ. अनिंद्य पैन ने समन्वयक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के विशेषज्ञों ने प्राकृतिक आपदाओं, भूस्खलन, भूकंप चेतावनी प्रणाली, सुनामी प्रभाव, शहरी ऊष्मा द्वीप, हिमस्खलन निगरानी, भवनों में अग्नि सुरक्षा, संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण, चक्रवात-रोधी आवास, पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान और संवादात्मक सत्र आयोजित किए। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.