लखीसराय, जनवरी 29 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखीसराय टाउन थाना में पदस्थापित महिला दारोगा अंजलि कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अंजलि कुमारी मूल रूप से भोजपुर जिले के आरा अंतर्गत अनाईठ की निवासी हैं। यह गिरफ्तारी भोजपुर के एक शिक्षक के अपहरण मामले से जुड़ी हुई है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। जानकारी के अनुसार महिला दारोगा अंजलि कुमारी एक गवाही के सिलसिले में गुरुवार को पटना गई हुई थीं। इसी दौरान सीबीआई की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद लखीसराय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी बताई जा रही है। इससे पूर्व कुछ दिन पहले सीबीआई ने पटना से बक्सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.