लखनऊ, जनवरी 27 -- महिला कर्मचारी की पेंशन स्वीकृत के नाम पर मांगे थे साढ़े तीन लाख रुपए 70 हजार की पहली किश्त देते समय पकड़े गए लखनऊ, विशेष संवाददाता सीबीआई ने नार्दन रेलवे, लखनऊ डिवीजन के असिस्टेंट डिवीजनल फाइनेंस आफीसर अक्षय श्रीवास्तव और कैशियर आकाश त्यागी को मंगलवार देर शाम 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों ने रेलवे की महिला कर्मचारी रानी गौतम के रिटायर होने पर पेंशन स्वीकृत करने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। रानी मंगलवार को आकाश त्यागी को 70 हजार रुपये पहली किश्त देने पहुंची थीं। रिश्वत देते ही सीबीआई ने मौके पर ही पकड़ लिया। उधर, सीबीआई की एक टीम ने इन दोनों के घर भी छापा मारा और पूरे घर की तलाशी ली। छितवापुर निवासी अभिषेक सिंह ने सीबीआई से शिकायत की थी कि उनकी चाची रानी गौतम कुछ समय पहले ही रेलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.