पटना, अप्रैल 17 -- Bihar's notorious Bhola arrested in Gujarat: बिहार के कुख्यात अपराधी भोला सिंह को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पटना जिले के पंडारक निवासी भोला सिंह अपना बदलकर गौतम और अमित शर्मा बनकर वहां रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के दो व्यक्तियों के अपहरण से जुड़े 12 साल पुराने मामले में हुई है। भोला सिंह बिहार के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज 11 मामलों में भी वांछित है। इन मामलों में अपहरण, हत्या का प्रयास, हत्या तथा अवैध हथियार और विस्फोटक अपने कब्जे में रखने से संबंधित अपराध की धाराएं लगी हैं। बिहार पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, भोला सिंह पर दर्ज मामलों में पूछताछ को लेकर उसे रिमांड पर लिया जायेगा। इसको लेकर संबंधित न्यायालय में आवेदन किये जाने की तैयारी चल रही है। सीबीआई के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.