नई दिल्ली, जून 30 -- सीबीआई ने चंडीगढ़ में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में मौजूद हरियाणा सरकार के खातों से कथित तौर पर 504 करोड़ रुपये के गबन के मामले में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और बैंक के दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पूर्व एरिया हेड शमीम डार और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर चरणजीत सिंह रंधावा शामिल हैं। सीबीआई ने आगे बताया कि प्रदीप कुमार उस समय हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) में सदस्य सचिव के पद पर तैनात थे। यह भी पढ़ें- सीबीआई ने दो बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया जांच से पता चला कि सदस्य सचिव के तौर पर प्रदीप कुमार के कामों का इस धोखाधड़ी से सीधा संबंध था। सीबीआई ने एक ...