रांची, फरवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सीयूजे में नौकरी, निविदा और सामान खरीद में अनियमितता की जांच के दौरान सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। सीबीआई की टीम बुधवार को दूसरे दिन भी सीयूजे मनातू कैंपस में जांच पड़ताल की और दस्तावेज खंगाले। जांच में यह बात सामने अयी है कि फर्नीचर खरीद में गलत तरीके से मेसर्स डूरियन इंडस्ट्रीज को ठेका दिया गया था। जांच में पाया गया है कि फर्नीचर खरीद के लिए जारी निविदा को वित्तीय बोली खुलने के बाद बिना ठोस कारण के रद्द कर दिया गया। बाद में जेम पोर्टल के माध्यम से पुनः निविदा जारी कर कई प्रतिभागियों को मामूली आधार पर अयोग्य ठहराया गया और Rs.5.5 करोड़ का ठेका मेसर्स डूरियन इंडस्ट्रीज को दिया गया। जांच में पाया गया है कि आपूर्ति की गई सामग्री निम्न गुणवत्ता की थी तथा निविदा शर्तों के अनुरूप फर्नीचर उपलब्ध नह...