लखनऊ, जून 11 -- सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने जौनपुर में ग्रामीण डाक सेवक से पांच हजार रुपये घूस मांगे जाने के मामले में जांच के बाद आरोपी मेल ओवरसियर बृजेश मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।जौनपुर निवासी हेमंत मौर्य ने बीते दिनों सीबीआई से मामले की शिकायत की थी। हेमंत मौर्य ने बताया था कि उन्होंने दिसंबर 2025 में सैदपुर गदौर पोस्ट आफिस, जौनपुर में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के तौर पर काम संभाला था। आरोप था कि उनका बार-बार एक पोस्ट आफिस से दूसरे पोस्ट आफिस में तबादला किया गया।तत्कालीन सब डिविजनल इंस्पेक्टर (एसडीआई) सेंट्रल सब डिविजन, जौनपुर ने अपने मातहत कर्मचारी मेल ओवरसियर बृजेश मिश्रा के जरिए बार-बार हो रहे तबादलों से निजात दिलाने के लिए पांच हजार रुपये घूस मांगी गई। सीबीआई ने गोपनीय जांच की गई, जिसमें शिकायतकर्ता से घूस मांग...