लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददातासीबीआई ने एलआईसी के फंड में घपला कर 62 लाख रुपये हड़पने के मामले में फरार चल रहे आरोपी समीर जोशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया था। सीबीआई ने अगस्त 2012 में एलआईसी, लखनऊ की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।सीबीआई के अनुसार मामले में एलआईसी के फंड के दुरुपयोग का आरोप था। आरोपितों ने फर्जी नामों से एलआईसी पालिसी धारकों के नाम पर चेक बनाकर पालिसी क्लेम हासिल किए थे। ठगी की रकम को संपत्तियों में व दूसरी जगह निवेश किया गया। सीबीआई के अनुसार फरवरी, 2006 से अगस्त, 2010 के बीच एलआईसी, जानकीपुरम (लखनऊ ) में 6,37,66,660 रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी की गई थी, जिसे छिपाने के लिए खातों की किताबों में हेराफेरी की गई।सीबीआई ने मामले में 21 अगस्त 2014 को 12 आरोपियों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.