नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- सीबीआई ने कराई भगोड़े अपराधी की वापसी नई दिल्ली। विशेष संवाददाता केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से वांछित भगोड़े रितिक बजाज को संयुक्त अरब अमीरात से सफलतापूर्वक वापस लाने में कामयाबी हासिल की है। यह वापसी 23 दिसंबर 2025 को हुई है। ऋतिक बजाज दिल्ली पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और आपूर्ति से संबंधित अपराध के लिए वांछित था। आरोपी भारत से भाग गया था और एनसीबी-नई दिल्ली के प्रयासों से उसे संयुक्त अरब अमीरात में जियो लोकेट किया गया। इससे पहले, दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से 9 अक्टूबर 2025 को रितिक बजाज के खिलाफ रेड नोटिस प्रकाशित करवाया था। सीबीआई ने एनसीबी बैंकॉक से समन्वय किया और आरोपी की संयुक्त अरब अमीरात की ओर यात्रा की जानकारी प्राप्त की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.