नई दिल्ली, मार्च 26 -- सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार नई दिल्ली। विशेष संवाददाताकेंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई ) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय साइबर ठगी और मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मुंबई निवासी सुनील नेल्लाथु रामकृष्णन उर्फ 'कृष' को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह भारतीय नागरिकों को नौकरी के झांसे में फंसाकर म्यांमार के साइबर स्कैम केंद्रों में भेजने वाले गिरोह का प्रमुख सरगना है।जांच में सामने आया है कि यह संगठित अंतरराष्ट्रीय गिरोह लोगों को थाईलैंड में आकर्षक नौकरी का लालच देकर फंसाता था। इसके बाद पीड़ितों को दिल्ली से बैंकॉक ले जाया जाता और वहां से गुप्त रूप से म्यांमार के म्यावाडी क्षेत्र (विशेष रूप से केके पार्क) में स्थित साइबर ठगी केंद्रों में पहुंचा दिया जाता...