सीबीआई जांच के घेरे में कई सरकारी अधिकारी-कर्मचारी
लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप्र वन निगम (यूपीएफसी) के नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलकर की गई ठगी में सीबीआई जांच के घेरे में कई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी हैं। गिरोह को सरकारी विभागों के एफडीआर बनवाने की जानकारी पहले से हो जाती थी। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई इसकी तह तक पहुंचने के लिए गिरोह के सदस्यों के बीते दिनों के मूवमेंट को ट्रैक कर रही है। आरोपितों से मिले कुछ संदिग्ध नंबरों का ब्योरा भी खंगाला जा रहा है।
सीबीआई की गिरफ्तारी सीबीआई ने यूपीएफसी के नाम पर फर्जी बैंक खाता खोल कर 6.95 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में गाजियाबाद निवासी दीपक संजीव सुवर्ना और मैसूर निवासी दीपक यादव को गिरफ्तार किया था। दोनों से की गई लंबी पूछताछ के दौरान उनके संपर्कों से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.