नैनीताल, जनवरी 3 -- नैनीताल। उत्तराखंड महिला मंच ने शनिवार को विधायक सरिता आर्या के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। कहा कि उतराखंड महिला मंच की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट स्पष्ट रूप से तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने, तथ्य छिपाने और वीआईपी का नाम न उजागर करने पर पूरे तंत्र को शक के दायरे में होने की ओर इशारा करती है। अब उर्मिला सनावर के बयानों में भाजपा के बड़े नेता का नाम स्पष्ट रूप से आने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में सीबीआई जांच आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में डॉ. शीला रजवार, पार्वती मेहरा, चम्पा उपाध्याय, माया चिलवाल, गायत्री, भावना आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...