बोकारो, अप्रैल 19 -- बोकारो। बोकारो विकास फोरम ने शनिवार को चास चेकपोस्ट स्थित सुभाष चंद्र बोस चौक से उपायुक्त कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। यह मार्च बीते पांच वर्षों से लापता सेजल झा व छात्रा पुष्पा महतो की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आयोजित किया गया। फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सेजल झा की गुमशुदगी व पुष्पा महतो की हत्या के मामले में राज्य सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार के गृह मंत्री से इन दोनों मामलों की सीबीआई जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- अवैध तरीके से तह बजारी वसूली की शिकायत चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बोकारो विकास फोरम विधानसभा का घेराव करने को बाध्य होगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन मामलों...