रांची, सितम्बर 4 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (पीपी) शिव कांत श्रीवास्तव की सेवा समाप्त करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने कहा कि सीबीआई ने तय नियमों के तहत एक महीने का नोटिस देकर उनकी सेवा समाप्त की है। इसलिए इस आदेश में न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। यह भी पढ़ें- तीन साल काम करने के बाद भी नियमित नियुक्ति का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का NRHM संविदाकर्मियों को राहत से इनकारयाचिका का विवरण शिव कांत श्रीवास्तव ने आठ जुलाई को जारी उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसके तहत उनकी पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के रूप में सेवा समाप्त कर दी गई थी। उन्होंने कहा था कि सेवा समाप्त करने से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। साथ ही उन्होंने कार्...