नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- सीबीआई ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन को भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में नया समन जारी किया। यह मामला आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग और अन्य मामलों में आर्थिक लाभ के लिए हेरफेर करने से जुड़ा है।अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने घुमन और अन्य आरोपियों को बुधवार को समन भेजकर शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन ओएसडी ने दावा किया कि उन्हें समन नहीं मिला।अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पूछताछ के लिए पेश न होने पर सीबीआई की टीमों ने ईमेल करने के अलावा उनके परिसर पर भी समन चस्पा कर दिया। यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार को झटका, जज तक समय पर नहीं पहुंची फाइल तो टल गई सुनवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...