पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। रिश्तेदार बताकर व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत कर एक युवक ने झांसे में लेकर सीबीआई का डर दिखाते हुए 51 हजार रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद भी रुपयों की मांग की जा रही है। सुनगढ़ी पुलिस ने महिला की तहरीर पर मोबाइल नंबर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के कांशीराम आवास कॉलोनी ईदगाह निवासी पुष्पा देवी पत्नी देवेंद्र कुमार ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 15 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसको उसका रिश्तेदार रवि बताया। रवि उसका चचेरा भाई भी है, जो बाहर काम करता है। उसने रवि समझकर व्हाट्सएप पर बात कर ली। फोन करने वाले ने कहा कि वह विदेश में है और उससे मिलने आ रहा है। उसके लिए उपहहार भी ला रहा है। 16 फरवरी...