फतेहपुर, जुलाई 5 -- फतेहपुर,संवाददाता। जहानाबाद थाना पुलिस और साइबर सेल ने अश्लील वेबसाइट देखने के नाम पर लोगों को सीबीआई अधिकारी बनकर डराने और ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी की पहचान जहानाबाद थाना क्षेत्र के नरायनपुर मजरे कलाना निवासी 19 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र बाबू सिंह के रुप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। एसपी अभिमन्यु मांगिलक ने बताया कि साइबर सेल को प्रतिबिंब पोर्टल पर दर्ज एनसीआरपी शिकायत के अनुसार जानकारी मिली कि मुंबई निवासी भारती चंद्रपाल नरनवरे से 28 हजार 540 रुपये की साइबर ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर की लोकेशन जहानाबाद क्षेत्र में मिल रही है। पुलिस ने...