धनबाद, जून 8 -- बांसजोड़ा गोलीकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को ले आजसू पार्टी ने रविवार की शाम बलियापुर में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग बांसजोड़ा साइडिंग से प्रतिदिन बड़े पैमाने पर हो रही कोयला चोरी पर रोक लगाने व सरेआम हो रही कोयला के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे थे। जुलूस बलियापुर हटिया मैदान से शुरू हुआ जो बलियापुर थाना होते हुए प्रखंड कार्यालय के पास पहुंच सभा में तब्दील हो गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य हो होंगे। जिलाध्यक्ष मंटु महतो, बलराम महतो, होरेलाल महतो, सरिता देवी, सुप्रिया देवी, बेनी देवी, विशु महतो, रमाशंकर तिवारी, गोपाल महतो, गफ्फार अंसारी, गुड्डु अंसारी, पप्पु सिंह, रूपेश प्रमाणिक, गोपाल महतो, मनोज रवानी, विशाल महतो, भगवान दास शर्मा, सुनील शर्मा, ...