हाजीपुर, अप्रैल 9 -- हाजीपुर। सं.सू. इंडियन सोसाइटी ऑफ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट, पटना चैप्टर की ओर से सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीपेट), हाजीपुर के सहयोग से आईएसटीडी वार्षिक सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय 'नवाचार, स्टार्टअप्स एवं जॉब रेडीनेस' भविष्य के लिए सक्षम प्रतिभा का निर्माण रहा। इस सम्मेलन में उद्योग जगत के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, छात्रों एवं उभरते उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह ज्ञान-विनिमय और संवाद का एक प्रभावी मंच बना। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे सीपेट के निदेशक डॉ उपिंदर पाल सिंह ने कहा कि बिहार का इतिहास बताता है कि यह विचारों के फलने-फूलने की सबसे सटीक ज़मीन है। सी-पेट ऐसे ही युवा विचारों को उड़ान देने का काम वर्षों से कर रहा है। कार्यक्रम का शु...