वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया कि गणतंत्र दिवस पर शाम 4 बजे परेड कमांडर, महिला शक्ति केन्द्र की सभी प्रभारी महिला उप निरीक्षक, वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ वह अपने आवास पर भोज में शामिल होंगे। वहीं परेड में शामिल सभी महिला पुलिसकर्मियों को बॉर्डर-2 फिल्म शाम 7 बजे दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि परेड में महिला सशक्तिकरण आधारित झांकियां होंगी। महिला ब्लैक कमांडो और महिला घुड़सवार की एक-एक टोली होगी। परेड के माध्यम से समाज को एक सशक्त, सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश प्रदान किया जाएगा। देशभक्ति के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नुक्कड़ नाटक से महिला सशक्तीकरण का स...