वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार को प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा नाव संचालन की जांच की। नाव संचालन के लिए चिह्नित मार्गों का कड़ाई से पालन करने, तय क्षमता से अधिक सवारियां नहीं बैठाने तथा लाइफ जैकेट सहित सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग के निर्देश दिए। तेज हवा, अधिक जल प्रवाह एवं गहरे जल क्षेत्र में नौका संचालन रोकने को कहा। उन्होंने घाटों पर निरंतर पुलिस उपस्थिति, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली सक्रिय रखने पर जोर दिया। जबकि, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी बढ़ाकर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं आपात सुविधाओं को सुदृढ़ करने को कहा। यह भी पढ़ें- गंगा में नाव की सवारी के दौरान लाइफ जैकेट अनिवार्य सीपी...