वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर का काम पूरा हो चुका है। इसके 13 दिसंबर से शुरू होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था के समायोजन के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को निरीक्षण किया। वह नमो घाट भी पहुंचे। यहां 11 दिसंबर को जापानी कंपनी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें जापानी बैंड भी आएगा। कार्यक्रम के मद्देनजर सीपी ने वहां की तैयारियों को भी परखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...