वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को रिड्यूस ट्रैफिक कंजक्शन स्कीम को प्रभावी बनाने के लिए पैदल गश्त किया। आशापुर चौराहा-पांडेयपुर चौराहा से चौकाघाट तक 12 किमी निरीक्षण किया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, रॉन्ग साइड चलने एवं तीन सवारी जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए कहा। कहा कि जिस थाना क्षेत्र में अतिक्रमण पाया जाएगा, उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी की होगी। उन पर ही कार्रवाई होगी। अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंडों को तत्काल हटाने, व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ठेला-खुमचा लगाकर सड़क अवरुद्ध कर यातायात प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज करने को कहा। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी,...