हल्द्वानी, मई 9 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कार सवार पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के सहायक अभियंता और उनके चालक के साथ मारपीट का आरोप है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। काशीपुर में तैनात सहायक अभियंता रमेश चन्द्र ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अप्रैल की शाम वह अपने चालक राहुल पांडे के साथ सरकारी कार्य से हल्द्वानी से काशीपुर लौट रहे थे। मुखानी के पास उनकी गाड़ी की हल्की टक्कर एक स्विफ्ट कार से हो गई। आरोप है कि कार चालक नशे में था, उसने करीब 800 मीटर आगे उनकी गाड़ी रुकवा ली। यह भी पढ़ें- बाइक सवार को टक्कर मारने के मामले में कार चालक पर केस दर्ज इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर जानलेवा हमला किया। मारपीट में एई रमेश चन्द्र और उनके...