कानपुर, जून 3 -- कानपुर। चंद्रा प्रीमियर लीग (सीपीएल) के तीसरे सीजन की शुरुआत बुधवार को ट्रायल के साथ हो गई। मंधना स्थित चंद्रा मैदान में हुए ट्रायल के पहले दिन 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय ट्रायल के आधार पर सीपीएल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के आधार पर टीमों का गठन होगा। आयोजन सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि सीपीएल के दो सीजन में खेलकर कई युवा खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। अंडर-16 आयुवर्ग के लिए सीपीएल का मंच उपयोगी साबित हो रहा है। तीसरे सीजन के लिए हो रहे ट्रायल में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सीपीएल के ट्रायल में 200 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा उन्होंने बताया कि चार और पांच जून को होने वाले ट्रायल से खिलाड़ियो...