सीपीएम ने अंचल कार्यालय घेरा
सहरसा, जून 26 -- सोनवर्षा राज। सीपीएम के आह्वान पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने प्रखंड व अंचल कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र महतो ने की। राज्य सचिव मंडल सदस्य सह जिला सचिव रणधीर यादव ने कहा कि पर्चाधारियों को उनकी जमीन पर दखल दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन प्रशासन इसके विपरीत कार्य कर रहा है। उन्होंने सीलिंग की जमीन से जुड़े कथित फर्जी केवाला और जमाबंदी रद्द कर पर्चाधारियों के अधिकार बहाल करने की मांग की। नेताओं ने कहा 10 अगस्त को जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। अंत में सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सीओ जितेंद्र कुमार सिन्हा को सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.