सीपीएम नेता गुणवंत राय मेहता को दी गई श्रद्धांजलि
धनबाद, सितम्बर 8 -- धनबाद। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के संस्थापक सदस्य एवं सीपीएम के वरिष्ठ नेता दिवंगत गुणवंत राय मेहता की श्रद्धांजलि सभा बुधवार को प्रेमचंद नगर स्थित सीपीएम जिला कार्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने की। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपीकांत बख्शी ने कहा कि गुणवंत राय मेहता ने अपना पूरा जीवन कोयला मजदूरों और मेहनतकश वर्ग के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। बीसीकेयू को मजबूत करने और धनबाद में सीटू के विस्तार में उनकी भूमिका ऐतिहासिक थी। मौके पर सीटू के जिला सचिव रामकृष्ण पासवान, मानस चटर्जी, शिव कुमार सिंह, स्वपन मांझी, रामाधार शर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.