लोहरदगा, मार्च 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लोहरदगा के तत्वावधान में बगडू माइंस स्थित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में सीपीआर-कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आपातकालीन स्थिति में किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए आवश्यक प्राथमिक उपचार की जानकारी देना था। मुख्य प्रशिक्षक समिति के चेयरमैन डा गणेश प्रसाद ने उपस्थित प्रतिभागियों को सीपीआर की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अचानक हृदय गति रुक जाने की स्थिति में यदि समय पर सीपीआर दिया जाए तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार और सीपीआर का ज्ञान होना चाहिए ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान की जा सके।समिति...