सीपीआर से आपात स्थिति में बचाई जा सकती है जान : डॉ. साकेत
रांची, सितम्बर 19 -- मांडर, प्रतिनिधि। भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में शनिवार को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण सह जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग और भारथी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कंदरी में हृदयम हार्ट क्लिनिक, रांची के सहयोग से हुए कार्यक्रम का उद्देश्य आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार के माध्यम से लोगों की जान बचाने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की अध्यक्ष छवि सिन्हा, सचिव नितिन परासर, शैक्षणिक सचिव डॉ. दीपाली परासर और प्राचार्य प्रफुल्ल बारजो ने किया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत कुमार और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को सीपीआर की व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने आपात स्थिति में सीपीआर देने के तरीके और इसके महत्व के बारे में बताया। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.