सीतापुर, मार्च 17 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर के सिविल लाइन स्थित आईएमए भवन में मंगलवार की शाम चार बजे रेडक्रास सोसाइटी व आईएमए की ओर से सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससीटेशन) की ट्रेनिंग के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव व रेडक्रास सोसाइटी के सभापति संजीव मेहरोत्रा ने किया। रेडक्रास सोसाइटी के राष्ट्रीय ट्रेनर रियाज अहमद ने सीपीआर के विषय में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में आईएमए सचिव डॉ. शैफाली गोयल, संयुक्त सचिव डॉ. शानू कुमार वर्मा, आईएमए उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित थे। रेड क्रास सोसायटी के प्रादेशिक ट्रेनर फरहत बेग सनी ने भी कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला। सीतापुर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित पांडेय, सचिव नीरज शुक्ला सहित करीब 20 सदस्यों न...