वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के महामना मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान में मंगलवार को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का प्रशक्षिण दिया गया। संस्थान के सेमिनार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह कहा कि वर्तमान में सीपीआर का ज्ञान हर नागरिक के लिए जरूरी है। मुख्य वक्ता सीपीआर विशेषज्ञ एवं राजकीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने सीपीआर की वैज्ञानिक पद्धति, उसके चरणबद्ध क्रियान्वयन तथा महत्व के बारे में बताया। संचालन डॉ. प्रभाशंकर मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया। डॉ. दयानन्द, डॉ. संतोष कुमार मिश्र, डॉ. नागेन्द्र पाठक, डॉ. जय प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. मनोहर लाल, डॉ. शिवजी सिंह, डॉ. श्रीराम त्रिपाठी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...