रिषिकेष, दिसम्बर 16 -- योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आरपीएफ और जीआरपी जवानों को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें आपात स्थिति में किसी भी शख्स को सीपीआर देने के तौर-तरीकों से अवगत कराया गया। हिमालयन अस्पताल के चिकित्सक राजेश शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना और आपातकालीन स्थिति में इससे लोगों की जान बचाई जा सकती है। कहा कि सीपीआर एक जीवन रक्षक तकनीक है, जिससे उपयोग ह्दय गति रुकने पर किसी भी व्यक्ति की जान बचाने के लिए किया जा सकता है। मंगलवार को स्टेशन पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जीआरपी के देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश के अधिकारी और जवान शामिल हुए। आरपीएफ ऋषिकेश के अफसर भी प्रशिक्षण में पहुंचे। जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल के डॉ. राजेश शर्मा, सुनील खंडूड़ी, दीपक जोशी और सोवित सिंह ने उन्...