प्रयागराज, जुलाई 10 -- भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के 2011 बैच के अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने यह जिम्मेदारी शशिकांत त्रिपाठी के मुख्य यातायात योजना प्रबंधक पद पर पदोन्नत होने के बाद संभाली। डॉ. शर्मा इससे पहले प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक थे। वह वर्ष 2021-22 में भी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने उप मुख्य दावा अधिकारी, मंडल ट्रैफिक मैनेजर टूंडला तथा भारतीय खेल प्राधिकरण में निदेशक और क्षेत्रीय निदेशक के रूप में भी सेवाएं दी हैं। वर्ष 2024 के पेरिस ओलंपिक में वह भारतीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से डेंटल सर्जरी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...