धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद। सीपीआई (एम) धनबाद जिला कमेटी के सचिव मंडल की मंगलवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रामकृष्ण पासवान ने की। मौके पर चार श्रम संहिता के विरोध में आयोजित 12 फरवरी की हड़ताल के समर्थन का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी और मजदूरों को गुलाम बनाने वाला दस्तावेज बताया। कहा कि यह लागू होने से काम के घंटे बढ़कर 12 घंटे हो जाएंगे। हड़ताल के अधिकार पर पाबंदी लगेगी। ठेका व अस्थायी सावधि रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और यूनियन बनाने की मान्यता खत्म हो जाएगी। साथ ही न्यूनतम वेतन, बोनस और ग्रेच्युटी जैसे अधिकारों पर हमला होगा। मौके पर जिला सचिव विकास ठाकुर, स्वप्न मांझी और माया लायक समेत कई सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.