जमशेदपुर, अगस्त 8 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोडा से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पदयात्रा आज शुरू हुई। ज्ञातव्य हो कि 1 सितंबर को दिल्ली चलो का नारा सीपीआई द्वारा दिया गया है। देश में बढ़ती महगाई, बेरोज़गारी और सरकारी सम्पति की लूट के खिलाफ देश व्यापी कार्यक्रम आयोजित किए गये हैं जिसकी शुरुआत बहरागोड़ा से की गई। आज के इस कार्यक्रम में सीपीआई के जिला सचिव, अम्बुज कुमार ठाकुर, भुवनेश्वर तिवारी, धनंजय शुक्ला, बहरागोडा लोकल काउंसिल सचिव रामहरि बेरा, सुबल दास के साथ ग्रामीण शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...