भागलपुर, मार्च 1 -- प्रखंड के सीपीआई कार्यकर्ताओं ने अपनी 11 सूत्री मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व अशोक यादव ने किया। धरना को देव कुमार यादव, प्रो. भोला यादव, सूचित नारायण सिंह, बलराम निराला, पप्पू तांती आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। उन्होंने मांग की है कि भूमिहीनों को भूमि देकर घर बनाया जाए, मनरेगा का काम चालू किया जाए, किसानों का कर्ज माफ किया जाए आदि। कई लोगों ने मांग की कि अदाणी थर्मल पावर में स्थानीय नौजवानों को रोजगार की गारंटी दी जाए। विभिन्न जनसमस्याओं की चर्चा कर सरकार एवं प्रशासन से समाधान की मांग की। इस आशय का एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन बीडीओ अभिमन्यु कुमार एवं सीओ चंद्रशेखर कुमार को सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...