धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद। केंद्र सरकार के खिलाफ सीपीआई (एम) केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर 24 मार्च को दिल्ली में जनाक्रोश रैली आयोजित की गई है। इसे सफल बनाने के लिए गुरुवार को धनबाद के विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रचार अभियान चलाया गया और नुक्कड़ सभा की गई। पार्टी के जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक के बाद एक जनविरोधी कानून बनाकर मजदूरों, किसानों और आम जनता के अधिकारों पर हमला कर रही है। इसके खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन होगा। अधिक से अधिक लोग दिल्ली चलें। प्रचार अभियान व नुक्कड़ सभा में सचिव मंडल सदस्य मानस चटर्जी, स्वपन मांजी, हेमंत मिश्रा, भारत भूषण, रवि कुमार, राकेश कुमार, राहुल प्रसाद, रोहित बर्मन, मित्रा, राजेंद्र रविदास, मोनू रजवार, उनक मांझी, शिबू राय मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...