बेगुसराय, अप्रैल 24 -- गढ़पुरा। सीपीआई अंचल परिषद के सदस्य दुनही निवासी कॉमरेड अनिल सिंह उर्फ तलक के निधन पर वामपंथी कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने उनके पार्थिव शरीर पर लाल झंडा और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि तलक सिंह 90 के दशक से ही मेहनतकशों, गरीबों, किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई में तन, मन और धन से समर्पित रहे। वे जीवनपर्यंत शोषण, अन्याय व असमानता के विरुद्ध संघर्षरत रहे। मौके पर राजेंद्र सहनी, शिवचंद्र, राकेश, रमेश यादव, नवल किशोर सिंह, राजेंद्र यादव, नवीन आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...