औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- हसपुरा प्रखंड अंतर्गत भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की डुमरा शाखा की एक बैठक शुक्रवार को गिरजा राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पार्टी संगठन को मजबूत करने, सदस्यता नवीकरण तथा इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय के कारणों पर गंभीरता से चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त करने की आवश्यकता है। सदस्यता नवीकरण अभियान को तेज करने, पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष बल दिया गया। विधानसभा चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए भविष्य की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखते हुए पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने, मजदूरों, किसानों और कमजोर वर्गों के हक की लड़ाई को और तेज करने का संक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.