औरंगाबाद, जनवरी 5 -- हसपुरा प्रखंड के महुआड़ गांव में सीपीआई पूर्व अंचल मंत्री रामानंद प्रसाद के निधन पर प्रखंड सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व शिक्षक रामबिलास सिंह की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित हुई। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कार्यकारिणी सदस्य राम एकबाल सिंह ने उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि रामानंद बाबू पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता थे। संचालन अंचल सचिव चंद्रशेखर सिंह ने किया। अरुण कुमार रंजन, नंद गोपाल, श्रीकिशुन राम, अवध किशोर सिंह, मनोज कुमार, राज कुमार, बालेश्वर राजवंशी, अरुण कुमार, शिक्षक नागेश्वर सिंह, चंद्रदेव गुप्ता, जगनारायण सिंह विकल, सत्येंद्र कुमार ने एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...