लखीसराय, मार्च 15 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर चौक स्थित बुद्ध रिसोर्ट में शुक्रवार से चल रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार सिन्हा ने बताया कि दो दिवसीय बैठक 13 एवं 14 मार्च को दिवंगत कामरेड प्रमोद शर्मा सभागार में पूर्व विधायक सूर्यकान्त पासवान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रस्ताव पारित कर ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध पर चिन्ता प्रकट किया गया।अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमले की निन्दा करते हुए युद्ध से उत्पन्न ऊर्जा संकट के लिए मोदी सरकार को जबावदेह ठहराया गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि इस युद्ध में मूकदर्शक बनकर अमेरिका के दबाव में मोदी सरकार अपनी नीतिया तय कर रही है और देश की...