बेगुसराय, अप्रैल 1 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड अंतर्गत सनहा पश्चिमी खेल मैदान में 28 से 30 मार्च तक आयोजित सीपीआई के 21वें जिला सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। सम्मेलन में छात्र-युवा, किसान और आम लोगों की समस्याओं को लेकर व्यापक जनसंघर्ष चलाने का निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित जिला मंत्री अवधेश कुमार राय ने बुधवार को जिला कार्यालय कार्यानंद भवन में प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में 91 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया है। इसमें उन्हें पुनः जिला मंत्री चुना गया। कहा कि बेगूसराय को बिहार की औद्योगिक नगरी कहा जाता है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां के युवाओं को रोजगार की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है। इस स्थिति को बदलने के लिए पार्टी लगातार संघर्षरत है। सम्मेलन...