बांका, अगस्त 26 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। एसबीटीटी कॉलेज परिसर में मंगलवार को सीपीआई अंचल परिषद की विस्तारित बैठक पूर्व जिला मंत्री संत सेवक राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी तथा शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दों को लेकर 1 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली 'बदलाव जरूरी है, दिल्ली चलो' रैली में धोरैया अंचल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली रैली में शामिल होंगे नालंदा से हजारों कार्यकर्ताबैठक के मुख्य मुद्दे बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व एमएलसी संजय कुमार ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। किसान, मजदूर, युवा और बे...