मधुबनी, फरवरी 7 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिस्फी अंचल के औंसी बभनगामा पंचायत के खिखरीपट्टी में पार्टी शताब्दी समारोह मनाया गया। अध्यक्षता रामेश्वर महतो ने की। कार्यक्रम में मनरेगा का नाम बदलने,बढ़ती मंहगाई,बेरोजगारी,किसानों की समस्या आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला मंत्री मिथिलेश झा ने कहा बिस्फी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का संघर्ष एवं आंदोलन की धरती रही है। पूर्व सांसद भोगेंद्र झा एवं पूर्व विधायक राजकुमार पूर्व के नेतृत्व में गांव- गांव में संघर्ष किए गए। पार्टी संगठन का विस्तार होता रहा। आज हम अपनी पार्टी का शताब्दी समारोह उस वक्त मना रहे है जब देश एवं राज्य में प्रशासनिक अराजकता ,भ्रष्टाचार,जातीय एवं धार्मिक असहिष्णुता का माहौल है। राजनीति में पूंजीपति हावी है। ऐसे में भाकपा को मजबूत करना समय की मांग है।ताकि कल्...